रांची में आज से टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू, सदर अस्पताल में शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची में आज से टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत हुई। इसका मुख्य उद्देश्य टीबी को जड़ से खत्म करना है। इसका शुभारंभ सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में किया गया।

यह अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में सहिया और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर वल्नरेबल ग्रुप की टीबी जांच करेंगे। चिन्हित मरीजों को मुफ्त जांच, इलाज और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने की।

बता दें कि, अभी तक ओरमांझी, सिल्ली और अनगड़ा प्रखंड की 13 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। टीबी मरीजों को निश्चय पोषण योजना के तहत हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता और पोषणयुक्त फूड बास्केट दी जाती है।

गंभीर मरीजों की पहचान के लिए सदर अस्पताल और रिम्स में टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। अब पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मरीजों के सैंपल भेजने की सुविधा भी शुरू की गई है।  

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj