सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने ओलंपियाड में जीते मेडल

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सिल्वर्जोन द्वारा आयोजि‍त पहले चरण के साइंस और मैथ्स ओलंपियाड में कई मेडल जीते। कक्षा 2 के विद्यार्थी कार्तिक कुमार प्रभाकर ने मैथ्स और साइंस दोनों ही ओलंपियाड में क्लास, स्टेट, जोनल और ओलंपियाड में पहला रैंक प्राप्त कर झारखंड, स्कूल और अपने माता पिता का नाम रौशन किया।

कक्षा 1 की श्रुति सिंह ने भी मैथ्स ओलंपियाड में क्लास, स्टेट, जोनल और ओलंपियाड में पहला रैंक प्राप्त किया। साइंस में विद्यार्थियों ने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। मैथ्स में 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कि‍ये।

प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी। सभी छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि मेहनत से हम सभी लोग जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।