
- एनजीटी की बैठक में उपायुक्त ने दिये कई निर्देश
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में एनजीटी की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को हुई। बैठक में जिला में बालू का अवैध खनन, उठाव व परिवहन रोके जाने का सख्त निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त ने दिया।
उपायुक्त ने कहा कि एनजीटी के आदेशों का सख्ती से पालन कराएं। बालू के अवैध खनन, उठाव व परिवहन की सूचना पर त्वरित गति से नियमानुसार कार्रवाई करें। बालू उठाव के रास्तों अस्थायी रूप से बंद करें। कहीं पर बालू अवैध रूप से स्टॉक किया गया है, तो उन पर भी कार्रवाई करें।
उपायुक्त ने कहा कि एनजीटी के आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को जिला में प्रदूषण, हवा की गुणवत्ता, आद्रता, घनत्व आदि निर्देशांकों को डिस्प्ले करने के लिए उपकरण स्थापित करने के लिए दिए गए पूर्व निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला में जंगल-झाड़ भूमि, पूर्व से वन भूमि की प्रकृति और पौधरोपण वाले भूमि का सर्वेक्षण करने के लिए भारत सरकार के निर्देशों से सभी अंचल अधिकारियों को अवगत कराया।
उपायुक्त द्वारा सभी अंचल पदाधिकारियों को उक्त भूमि का सर्वेक्षण मौजावर करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला में आर्द्रभूमि स्थलों को भी चिह्नित करने का भी निर्देश दिया।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला परिवहन पदाधिकारी सुधीर प्रकाश, सहायक खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला मत्स्य पदाधिकारी नीलम सरोज एक्का, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK