कन्या मध्य विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई

झारखंड
Spread the love

दुमका। कन्या मध्य विद्यालय, जरमुंडी में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 4 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने की।

इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कहा कि स्वामी जी का जीवन युवाओं के लिए एक प्रकाश स्तंभ है।

सहायक शिक्षक सुनेंदु सरकार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। सहायक शिक्षिका श्रीमती संगीता कुमारी ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को साझा किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद विज्ञान शिक्षक अनिल कुमार शाही द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक धनंजय कुमार, अनिल कुमार शाही, निरंजन कुमार साह, मनोज कुमार, श्रीमती शीला ग्लेडिस मुर्मू, श्रीमती रंजना रानी एवं श्रीमती मधुमाला कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं माता समिति के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK