पुलिस महानिदेशक कार्यालय के 10 आरक्षी जिला पद में पदस्‍थापित

झारखंड
Spread the love

रांची। पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पदस्थापित 10 आरक्षी को विभिन्न जिलों के जिला बल में पदस्थापित किया गया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। यह निर्णय पुलिस स्थापना परिषद की बैठक में लिया गया।

आदेश के मुताबिक सत्यलाल राम को चाईबासा, रमेश कुमार सिंह को लातेहार, रितेश कुमार को चाईबासा, कफल साहू को साहेबगंज, सुशील कुमार को पलामू जिला बल में पदस्‍थापित किया गया है।

संजय कुमार सिंह और मनोरमा चौधरी को लोहरदगा, मुकेश कुमार को गुमला, जहांगीर आलम को दुमका, रविशंकर पांडे को लातेहार जिला बल में स्थापित किया गया है।