श्रावणी मेला को लेकर कल से चलेगी स्पेशल ट्रेनें, नोट करें रूट और टाइमिंग

झारखंड
Spread the love

रांची। श्रावणी मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ हो जाती है। इसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों एवं कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसकी तारीख, टाइमिंग और रूट भी तय हो गया। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच यानी 14 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 08646 रांची-भागलपुर (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 10 जुलाई से 10 अगस्‍त, 2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी। मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:07 बजे, बरकाकाना आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 02:40 बजे प्रस्थान 02:45 बजे, कोडरमा आगमन 03:55 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, नवादा आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, किउल आगमन 08:20 बजे प्रस्थान 08:25 बजे, सुल्तानगंज आगमन 09:45 बजे प्रस्थान 09:50 बजे एवं भागलपुर आगमन 12:05 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 11 जुलाई से 11 अगस्‍त, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मुरी होते हुए रांची आएगी।

इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 13:10 बजे, सुल्तानगंज आगमन 13:35 बजे प्रस्थान 13:40 बजे, किउल आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:05 बजे, नवादा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:12 बजे, कोडरमा आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, बरकाकाना आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:05 बजे, मुरी आगमन 01:58 बजे प्रस्थान 02:00 बजे एवं रांची आगमन 03:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08610/08609 रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 08610 रांची-भागलपुर (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 11 अगस्‍त, 2025 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को रांची से प्रस्थान करेगी। मुरी, धनबाद, जसीडीह, किउल, सुल्तानगंज होते हुए  भागलपुर जाएगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:07 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, धनबाद आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, जसीडीह आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, किउल आगमन 09:55 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, सुल्तानगंज आगमन 11:57 बजे प्रस्थान 12:02 बजे एवं भागलपुर आगमन 13:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 12 अगस्‍त, 2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। सुल्तानगंज, किउल, जसीडीह, धनबाद, मुरी होते हुए रांची आएगी।

इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 13:45 बजे, सुल्तानगंज आगमन 14:08 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, किउल आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, जसीडीह आगमन 19:35 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, धनबाद आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, मुरी आगमन 02:23 बजे प्रस्थान 02:25 बजे एवं रांची आगमन 03:50 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK