एसडीओ ने राशन दुकान और शैक्षणिक संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

झारखंड
Spread the love

गणपतलाल चौरसिया

गुमला। बसिया अनुमंडल मुख्यालय में एसडीओ जयवंती देवगम ने कामडारा प्रखंड अंतर्गत सालेगुट्टू पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जन वितरण प्रणाली की दुकानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने पंचायत के डीलर अश्विनी नाग एवं मोतीलाल द्वारा संचालित डीलरशिप दुकानों का निरीक्षण कि‍या। खाद्यान्न वितरण की पारदर्शिता, स्टॉक की स्थिति एवं लाभुकों को समय पर आपूर्ति की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्र की अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने चंदाटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बच्चों को दी जा रही पोषण सेवाओं एवं केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोहरा टोली का भी भ्रमण किया गया, जहां उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक गुणवत्ता, उपस्थिति एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

अनुमंडल पदाधिकारी ने पंचायत भवन में चल रहे धरती आबा जन भागीदारी शिविर का भी निरीक्षण किया। शिविर में नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत भवन की संरचनात्मक स्थिति एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, कामडारा एवं अंचल अधिकारी भी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर एवं पारदर्शिता के साथ पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *