समर्पण शाखा ने किया पहाड़ी मंदिर में बाबा का श्रृंगार

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने भगवान शिव (पहाड़ी बाबा) का श्रृंगार पहाड़ी मंदिर में सुबह 11:30 बजे किया। पहले दूध, दही, शहद से बाबा का अभिषेक किया। फिर श्रृंगार और आरती एवं हर हर महादेव के जयघोष के साथ हर्षोल्लास से शिव की आराधना की।

पहाड़ी बाबा का श्रृंगार समर्पण शाखा हर साल करती आ रही है। काफी सदस्यों ने धनराशि के रूप में सहयोग किया। शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने सभी सहयोग करने वालों का आभार प्रकट किया। भजन का कार्यक्रम भी हुआ।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि संयोजिका रंजू मालपानी, कंचन सोमानी ने मिलकर पूरे कार्यक्रम की तैयारी की। पूजा के बाद सबको प्रसाद दिया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनीत बिहानी, पूर्व अध्यक्ष कंचन सोमानी, रंजू मालपानी, स्मिता अग्रवाल, कोमल पोद्दार, मनीषा लोहिया, सविता पटवारी, निकिता जालान, प्रिया सिंघानिया, कविता जालान, आशा सर्राफ, पूजा लाडिया, पूजा तोदी अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK