किसानों ने कृषि तकनीकी के गुर को जाना

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। सर्व सेवा समिति संस्था के माध्यम से खूंटी और गुमला जिले के किसानों के दल ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। दल को विवि के प्रसार शिक्षा निदेशालय के माध्यम से तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराते हुए व्यावहारिक जानकारी दी गयी।

भ्रमण में किसानों को फसल उत्पाद का प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन में उपयोगी उपकरण को प्रैद्योगिकी के सबंध में विभागाध्यक्ष डॉ रेखा सिन्हा ने बताया। दल को विवि के मशरूम उत्पादन ईकाई में सालों भर मशरूम की खेती के बारे में बताया गया। मौके पर डॉ स्मिता स्वेता ने किसानों को विवि के टेक्नोलॉजी पार्क में विभिन्न फसलों के तकनीकी प्रत्यक्षण की विशेषताओं से अवगत कराया।

भ्रमण के बाद प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा किसान-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ जगरनाथ उरांव ने किसानों के कृषि अनुभवों को साझा किया। किसानों को कृषि उद्यम में सिंचाई साधनों का उचित उपयोग तथा प्रदेश के किसानों की सफलता के बारे में बताया। उपनिदेशक (संचार) डॉ वलेरिया लकड़ा ने वाटरशेड एवं जल प्रबंधन की जानकारी दी।