RPF पोस्ट लोहरदगा ने दो नाबालिगों को बचाया सुरक्षित

झारखंड
Spread the love

रांची। कमांडेंट पवन कुमार के दिशा-निर्देश पर रेल सुरक्षा बल स्टेशन परिसरों में सतर्कता बरत रहा है। इस क्रम में 15 जुलाई, 2025 को लोहरदगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर तैनात RPF पोस्ट लोहरदगा के अधिकारियों और स्टाफ नियमित गश्ती एवं जांच कर रहे थे।

इस दौरान दो नाबालिग लड़कों को बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के भटकते हुए पाया। संदेह के आधार पर उन्हें रोका और विनम्रता से पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम और पता क्रमश: मोहित उरांव (उम्र लगभग 8 वर्ष, पिता-आनंद उरांव, निवासी- टिनमुहा, कथाल मोड़, थाना-पुंदाग, जिला-रांची और रोहित कुमार (उम्र लगभग 14 वर्ष, पिता-सुनील कुमार, निवासी-मुरहू, गोढ़ा टोली, थाना-खूंटी, जिला-खूंटी) बताया।

पूछताछ के दौरान दोनों बच्चों ने बताया कि वे बिना किसी को बताए अपने घर से निकल आए थे। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए RPF पोस्ट द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन, लोहरदगा को तत्काल सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होने के बाद चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन के पर्यवेक्षक नितीश कुमार लोहरदगा, RPF पोस्ट पर पहुंचे। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए दोनों नाबालिगों को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया।

इस कार्य को अं RPF कर्मियों उपनिरीक्षक एलके मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक, एम.के. सिंह, प्रधान आरक्षी ए. रॉय, प्रधान आरक्षी एसआर इंदवार ने अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *