अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में बनेगा ‘रिम्स 2’

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल ‘रिम्स 2’ बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 16 जुलाई को विभाग के अधिकारियों के साथ अम्मा मेडिकल साइंस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

डॉ अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा। रांची में बनने एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘रिम्‍स-2’ जा रहा है।

डॉ अंसारी ने कहा कि अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में ‘रिम्स-2’ का निर्माण होगा। पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल बनेगा। इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

यह परियोजना ना सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी। जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी।

मंत्री ने फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ का दौरा किया। मौके पर अपर मुख्‍य स्‍वास्‍थ्‍य सचिव अजय कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल, अमृता हॉस्पिटल मैनेजमेंट के डायरेक्टर और उनकी पूरी टीम मौजूद थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *