
- प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं
विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के विशुनपुरा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी एवं विशुनपुरा थाना प्रभारी की उपस्थिति में जनता की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया गया।
थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आमजनों की समस्याओं का समाधान करना और पुलिस-प्रशासन एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करना है। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, आपसी रंजिश एवं पारिवारिक कलह से जुड़े रहे।
अधिकारियों ने पक्षकारों को विधिसम्मत समाधान के लिए प्रेरित किया। कहा कि हिंसा या झगड़े से समस्या और बढ़ जाती है। शांति और संयम से ही किसी भी विवाद का स्थायी समाधान संभव है।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि थाना दिवस सिर्फ समस्याएं सुनने का मंच नहीं, बल्कि समाज में शांति और भाईचारा स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग विवाद की स्थिति में सीधे थाना या अंचल कार्यालय पहुंचें, न कि खुद से फैसला लेने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके हम अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की गई। वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवरलोडिंग से बचने की सलाह दी गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK