वाहन के धक्के से रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल  

झारखंड
Spread the love

रामगढ़। गुरुवार (3 जुलाई 2025) को झारखंड के रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर मारंगमरचा मिडिल स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड सीसीएल कर्मी बंधु डोम की मौत हो गई। वे रजरप्पा प्रोजेक्ट की एमडीएस कॉलोनी निवासी थे। 

बंधु डोम अपने रिश्तेदार के बच्चे की मुंहजूठी में भाग लेने मारंगमरचा गये हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह रजरप्पा प्रोजेक्ट आने के लिए सवारी गाड़ी में बैठने के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे।

इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और फरार हो गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना के एएसआई उदय प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK