जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता : बालिका वर्ग 17 वर्ष का समापन

झारखंड खेल
Spread the love

  • बालिका 17 वर्ष में अनगड़ा की टीम बनी विजेता
  • बालक 15 वर्ष में कांके की टीम को तीसरा स्थान
  • विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र, मेडल दिया गया

रांची। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का 3 जुलाई, 2025 को सीएम एक्सीलेंस स्कूल, बरियातू के मैदान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने फुटबॉल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित थे।  दोनों अधिकारियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम

  • अंडर-17 (बालिका वर्ग)
  • विजेता – अनगड़ा प्रखंड (फाइनल में बुंडू को 2-0 से हराया)

विशेष पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालिका वर्ग) प्रियंका कुमारी (अनगड़ा)
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (बालक वर्ग) अलेश्वर मुंडा (तमाड़)।
  • उभरता हुआ खिलाड़ी : अमित गोप (रातू)

समापन अवसर पर विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र, मेडल और खेल किट प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में चयनित टीमें अब राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बालिका वर्ग 17 वर्ष के परिणाम

रातू बनाम अनगड़ा

  • अनगड़ा ने 1-0 से जीत दर्ज की।

कांके बनाम सोनाहातु

  • कांके ने 1-0 से जीत दर्ज की।

तमाड़ बनाम लापुंग

  • मैच 0-0 की बराबरी पर रहा।
  • टाई ब्रेकर में तमाड़ ने 4-3 से जीत दर्ज की।

चान्हो बनाम बुढ़मू

  • चान्हो ने 3-0 से जीत दर्ज की।

अनगड़ा बनाम कांके

  • स्कोर 1-1 रहा।
  • टाई ब्रेकर में अनगड़ा ने 7-6 से कांके को हराया।

तमाड़ बनाम चान्हो

  • चान्हो ने 2-0 से जीत दर्ज की।

अनगड़ा बनाम चान्हो

  • स्कोर 1-1 रहा।
  • टाई ब्रेकर में अन गड़ा ने 3-2 से जीत दर्ज की।

बालक 15 वर्ष के परिणाम

तीसने और चौथे स्‍थान के लिए (यू-17)

  • कांके बनाम नामकुम (मैच संख्या 9)
  • कांके ने 1-0 से जीत दर्ज की

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *