
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में जिले भर में 11 जुलाई से 25 जुलाई, 2025 तक विशेष श्रम निबंधन और जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रम विभाग की टीम रोजाना प्रखंडों, पंचायतों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं कार्यस्थलों पर जाकर निर्माण एवं सन्निर्माण क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों से संपर्क कर रही है। उन्हें श्रमिक निबंधन की प्रक्रिया से जोड़ रही है। शुक्रवार को इस अभियान के तहत 58 श्रमिकों का निबंधन किया गया।
जिला श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वे स्वयं भी पाट क्षेत्र में पहुंचकर श्रमिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्हें श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभों की जानकारी दे रहे हैं। जागरुकता फैला रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक पंजीकरण करा सकें।
जिन श्रमिकों का निबंधन किया जाता है, उन्हें जरूरत पड़ने पर कई राज्य एवं केंद्र सरकार के कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसमें मुख्य रूप से झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित लगभग 13 योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
इन योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, दुर्घटना अथवा मृत्यु पर मुआवजा, महिला श्रमिकों को मातृत्व लाभ, औजार खरीदने के लिए सहयोग, निजी आवास निर्माण में सहायता और वृद्धावस्था में पेंशन की सुविधा जैसी सेवाएं दी जाती हैं।
श्रम निबंधन के लिए इच्छुक श्रमिकों को अपना आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो एवं नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) का आधार, फोटो और बैंक खाता संख्या साथ लाना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया जिले के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय, जिला श्रम कार्यालय या विशेष शिविरों में पूरी की जा सकती है।
जिला श्रम निबंधन पदाधिकारी द्वारा सभी पात्र श्रमिकों से अपील की गई कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं। समय रहते अपना श्रम निबंधन कराकर सरकारी योजनाओं से जुड़ें। यह अभियान श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके जीवनस्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK