राशन डीलर बांट रहा सड़ा हुआ अनाज, ये वीडियो आया सामने, यहां देखें

झारखंड
Spread the love

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड में राशन डीलरों के मनमानी की खबर आए दिन सामने आती रहती है। पूर्वी सिंहभूम का एक डीलर लाभुकों को सड़ा हुआ अनाज बांट रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मलय सेनापति नामक एक यूजर ने यह वीडियो मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा है। इसमें उसने लिखा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में अधिकांश डीलरों द्वारा राशन में सड़ा अनाज बांटा जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है। यह सीधे-सीधे गरीबों के स्वास्थ्य और हक से खिलवाड़ है। उसने संबंधित अधिकारियों से तत्काल इसकी जांच की मांग की है।

इस मामले को खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने संज्ञान में लिया है। उन्‍होंने उपायुक्‍त को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड में कुछ डीलरों द्वारा सड़ा अनाज वितरित किए जाने की शिकायत अत्यंत गंभीर है।

मंत्री ने कहा कि मैंने इस मामले को संज्ञान में लिया है। संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गरीबों के हक और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK