इन लोगों का राशन कार्ड हो जाएगा रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को लेकर नया नियम बनाया है। इसमें राशन कार्ड रद्द करने का प्रावधान किया गया है। यह नियम 22 जुलाई, 2025 से लागू हो गया है। फर्जी राशन कार्ड की पहचान कर उसे रद्द करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

केंद्र सरकार ने 22 जुलाई 2025 को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अधिसूचित किया। इसमें कहा गया है कि जिन्होंने पिछले 6 महीनों से राशन नहीं लिया है, उनके कार्ड अब एक्टिव नहीं माने जाएंगे।

निष्क्रिय किए जाने वाले कार्डधारकों की पात्रता का पता लगाने के लिए अगले तीन महीनों में घर-घर सर्वे और e‑KYC प्रक्रिया की जाएगी। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान में देश में लगभग 23 करोड़ सक्रिय राशन कार्ड हैं। अनुमान है कि इनमें से लगभग 7‑18% कार्ड रद्द किए जा सकते हैं, जिससे करीब 25 लाख कार्ड डुप्लीकेट होने की आशंका है।

सरकार ने तय किया है कि हर पांच साल में पात्रता सूची पुनः जांची जाएगी। इसके साथ ही 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार नंबर लिंकिंग और अन्य सदस्यों का e‑KYC अनिवार्य होगा।

यदि आप नियमित राशन नहीं ले रहे हैं, तो अपने राशन कार्ड का उपयोग दोबारा शुरू करें। स्थानीय खाद्य विभाग या राशन डीलर से संपर्क कर योजना के बारे में पूछें। घर घर सर्वे में सहयोग दें, ताकि आप पात्र बनें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK