हजारीबाग। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (एचएमएस) ने कामगारों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। समस्याओं के निराकरण की मांग की। इससे पहले यूनियन ने मांग पत्र बीजीआर कंपनी प्रबंधन को सौंपा था।
यूनियन ने समस्याओं पर वार्ता के लिए 20 जुलाई, 2025 तक का वक्त दिया है। कहा कि, तय समय तक वार्ता नहीं करने पर 21 जुलाई 2025 को बीजीआर कोल माइंस को मजदूर बंद कर देंगे।
मांग पत्र सौंपने के दौरान केरेडारी कोल परियोजना एनटीपीसी/बीजीआर अध्यक्ष हारून रशीद, ज़ोनल सचिव मोहम्मद जहूर, परियोजना सचिव विनय कुमार, सागर दुबे, मीडिया प्रभारी समीर, एमडी अफरोज, हाफीज अतारी, तस्दीक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
यूनियन की मांगें
- क्लब हाउस में अस्थाई रूप से तैनात सभी कामगारों को पुनः उनके पूर्व निर्धारित कार्यस्थल पर नियुक्त किया जाए।
- सभी कामगारों को नियुक्ति पत्र, कन्फर्मेशन लेटर, विभागवार अधिकृत पत्र एवं डिज़ाइनेशन पेपर प्रदान किए जाएं।
- हाई हाई पावर कमेटी की मापदंडों के अनुसार कामगारों को वेतन दिया जाए।
- रविवार को काम करने पर दो हाजरी और छुट्टी के दिन ड्यूटी कराने पर तीन हाजरी दिया जाए।
- सभी कामगारों को नियमित रूप से सैलरी स्लिप दिया जाए।
- ईएसआईसी या ग्रुप इंश्योरेंस के तहत सभी कामगारों का चिकित्सा बीमा सुनिश्चित की जाए।
- प्रत्येक कामगार को 8.33% वार्षिक बोनस प्रदान किया जाए।
- CL, SL, EL, PL जैसी सभी छुट्टियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
- सभी कामगारों को स्मार्ट कार्ड दिए जाएं।
- DGMS द्वारा यूनियन प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित कराई जाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


