
रांची। रैपिडो ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सस्ती एयरपोर्ट पिक-अप और ड्रॉप सेवा शुरू की है। इस पहल का मकसद शहर में आने-जाने की सुविधा को बेहतर बनाना है, ताकि लोग आसान, जल्द और कम खर्च में यात्रा कर सकें। इसकी शुरुआत करते हुए रैपिडो ने एयरपोर्ट पर एक कैब बुकिंग काउंटर भी लगाया है, जहां लोग तुरंत कैब बुक कर सकते हैं।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में आर.आर. मौर्य (डायरेक्टर जनरल, एएआई रांची), मनोज प्रसाद सिंह (डीजीएम, रांची एयरपोर्ट), शुहावन लकरा (टर्मिनल हेड, एएआई) और रैपिडो के प्रतिनिधि मौजूद थे। रैपिडो ने अब अपनी सेवाओं को बढ़ाते हुए रांची और जमशेदपुर के बीच इंटरसिटी कैब सेवा भी शुरू की है, जिससे यात्रियों को और भी यात्रा विकल्प मिल सकेंगे। प्लेटफॉर्म की योजना है कि ये सेवाएं पूरे झारखंड में फैलाई जाएं।
साथ ही, रैपिडो “पिंक ऑटो” जैसी योजनाएं भी शुरू करने जा रही है, जिसका मकसद महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाना और सरकारी सहयोग से रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
रैपिडो के को-फाउंडर पवन गुन्टुपल्ली ने बताया कि हम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक रैपिडो की सस्ती यात्रा सेवा शुरू करके बहुत खुश हैं। हमारी ‘लोएस्ट प्राइस गारंटी’ और 24×7 उपलब्धता के साथ अब यात्री बिना किसी परेशानी के कम दाम में एयरपोर्ट से आ-जा सकते हैं। इस शुरुआत से रांची में हमारे कैप्टन समुदाय को भी फायदा होगा, जिससे उन्हें कमाई के नए मौके मिलेंगे। हमारा लोकल नेटवर्क और मजबूत होगा।
आरआर मौर्य ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रैपिडो की सेवा की शुरुआत रांची के लिए एक अच्छी पहल है। यह न सिर्फ यहां के लोगों और यात्रियों के लिए सफर को आसान करेगी, बल्कि रोजगार के अवसर देकर समावेशी विकास को भी बढ़ावा देगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK