रांची नगर निगम ने संत जेवियर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिए पौधे

झारखंड
Spread the love

  • पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित

रांची। रांची नगर निगम ने पुरुलिया रोड स्थित संत जेवियर कॉलेज के एनसीसी की इकाई के विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया। साथ ही, रिलेशंस की ओर से मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सहायक अभियंता सौरभ केशरी, संत जेवियर कॉलेज के एएनओ कैप्टन डॉ प्रिया श्रीवास्तव, डॉ फादर प्रभात कैनेडी एस.जे,रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अनिल कुमार,  अतीन्द्र नाथ वैध, पिया बर्मन, सुपरवाईजर (हॉर्टीकल्चर सेल) राजकुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

पर्यावरण जागरुकता कार्यकम में पौधरोपण अभियान में पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सेवा और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति एनसीसी के कैडेटों की प्रतिबद्धता और दृढ़ हुई। छात्र-छात्राओ को पर्यावरण संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

इस कार्यक्रम में 80 एनसीसी कैडेट्स और 20 समर्पित कॉलेज स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर सैकड़ों फलदार, फूलदार,छायादार और औषधीय पौधों सहित विभिन्न प्रकार के पौधों को कॉलेज परिसर में लगाया गया।

इस अवसर पर सुधाकर यादव, रौशन कुमार के अतिरिक्‍त स्कूल के कई शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि कई सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK