रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का जनता दरबार कांग्रेस भवन में 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी है।
श्री शांति ने कहा कि जनता दरबार जन समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां लोग अपनी समस्याएं रख सकते हैं और उनका समाधान किया जाएगा।
लोग बेहिचक और बेझिझक अपनी समस्याओं को रख रहे हैं। उनकी समस्याओं का हर संभव निदान किया जा रहा है। जनता दरबार के आयोजन से न सिर्फ कांग्रेस पर, बल्कि महागठबंधन सरकार पर भी आम लोगों का भरोसा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने लोगों से जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखने का आग्रह किया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj