Ranchi: महेंद्र सिंह धोनी को 44वां जन्मदिन पर राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि झारखंड के सपूत एवं देश के गौरव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि झारखंड के लाल कैप्टन कूल माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

उन्होंने मरांग बुरु से कामना की कि वे महेंद्र सिंह धोनी को सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। बताते चलें कि धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को देशभर में अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK