
रांची। सोमवार को रांची जिले के ओरमांझी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के खंभे पर चढ़कर गड़बड़ी ठीक कर रहे एक मिस्त्री की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। विभाग ने मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद किया था।
जैसे ही मिस्त्री खंभे पर चढ़ा, अचानक बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई, जिससे उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK