
- ताज़िया भेंट कर जीता सबका दिल
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। मुहर्रम में समाजसेवी राधा किन्नर और उनकी टीम ने ताज़िया भेंटकर एकता एवं इंसानियत का संदेश दिया गया। जुलूस में शामिल ताज़िया ना सिर्फ़ धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि यह प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना को समर्पित प्रयास था। ताज़िये को फूलों से सजाया गया था। जैसे ही यह जुलूस में शामिल हुआ, लोगों ने तालियों और फूलों से उसका स्वागत किया। ताज़िये में ‘मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’ लिखा हुआ था।
इस अवसर पर राधा किन्नर ने कहा हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी हमें सिखाती है कि सच्चाई और इंसानियत के लिए डटकर खड़े रहना ही असली धर्म है। हमारा मक़सद सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना है। हम ईद पर सेवईं बांटते हैं। दीपावली पर दीप जलाते हैं। रामनवमी की शोभायात्रा में भी शामिल होते हैं। मुहर्रम में ताज़िया भी पेश करते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK