
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर चैनपुर एवं बसिया अनुमंडल में शनिवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर एवं बसिया द्वारा अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। त्वरित निदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
चैनपुर एवं बसिया अनुमंडल में जन शिकायत निवारण दिवस में आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं अनुमंडल अधिकारियों के समक्ष रखीं। इसमें कि सड़क, चापाकल, प्रमाणपत्र एवं जमीन से जुड़े मामले से संबंधित शिकायत आई। संबंधित अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों, अंचलों एवं अनुमंडलों में नियमित रूप से जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं को रखने के लिए जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता न हो। स्वयं उपायुक्त भी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नागरिकों से प्रत्यक्ष रूप से मिल रही हैं। उनके मुद्दों के समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK