रांची। पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल में कारगिल दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंग्लिश एलोकेशन प्रतियोगिता, स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कारगिल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एसिड रेन डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बच्चों को दिखाया गया। प्राचार्य श्रीमती सुमित कौर ने बच्चों को कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के विजय के बारे में विस्तार से बताया।
उप प्राचार्य श्रीमती हरप्रीत कौर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK