हेलीकॉप्‍टर में आई तकनीकी खराबी, सीएम हेमंत सोरेन ने खुद दी जानकारी, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएम हेमंत सोरेन की हेलीकॉप्‍टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद दी। खेद भी जताया।

सीएम ने ट्वीट कर बताया कि 11 सितंबर को दिल्ली से आने के पश्चात रांची में हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण मैं अपने प्यारे युवा भाइयों और बहनों के बीच ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम के लिए हजारीबाग नहीं आ पाया। इसपर उन्‍होंने खेद भी जताया।

सीएम ने आगे लिखा कि सरकार में मेरे साथी मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानन्द भोक्ता, उपस्थित अन्य विधायकों द्वारा युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

सीएम ने कहा कि राज्य के होनहार स्थानीय युवाओं के बारे में पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी नहीं सोचा था। जबकि हमारी सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार प्रदान कर रही है।

विगत महीने हमने दस हजार से अधिक स्थानीय युवाओं को ऑफर लेटर दिया। आज हजारीबाग में 11,850 युवाओं को ऑफर लेटर मिला, जिसमें 90 प्रतिशत युवा स्थानीय हैं।

आज इस ऐतिहासिक अवसर पर आप समस्त युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए जोहार करता हूं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।