पलामू। रा. उत्क्रमित म. वि. सोबा हैदरनगर के प्रधानाध्यापक चक्रवर्ती कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय के परिसर में 31 जुलाई को किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया दया शंकर मेहता एवं संचालन अजाप्टा के राज्य प्रतिनिधि प्रेम कुमार चौधरी व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अजाप्टा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, संगठन सचिव राजीव रंजन पाण्डेय, संयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, हुसैनाबाद हैदरनगर के डीडीओ सुनील कुमार ने की। विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका एवं छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया।
अतिथियों में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, संगठन सचिव राजीव रंजन पाण्डेय, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार, संयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, सुरेन्द्र कुमार क्रमशः, सहायक अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ अंगद प्रसाद, म0 वि0 हुसैनाबाद के प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, विज्ञान शिक्षक गिरिवर राम, सेवानिवृत्त शिक्षक शकील अहमद, शंकर पासवान, जितेंद्र राम को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने उन्हें शाल, अंगवस्त्र एवं कलम डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने सेवानिवृत्त हुए चक्रवर्ती कुमार सिंह द्वारा विद्यालय के शैक्षिक क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को याद किया। इनका शेष जीवन आनंदमय, स्वस्थ व सुखमय बीतने की कामना की। पूरे गांव के ग्रामीणों ने बाजा गाजा के साथ विदाई की।
मौके पर अजाप्टा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, हुसैनाबाद के अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, अजाप्टा प्रखंड कार्यकारिणी के मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, राज्य प्रतिनिधि प्रेम कुमार चौधरी, सचिव हैदरनगर, विकास प्रसाद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हुसैनाबाद, संजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष हुसैनाबाद, शंकर कुमार पासवान, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, विश्रामपुर के सचिव विनोद दीक्षित, हैदरनगर अजाप्टा हैदरनगर के सचिव रामचंद्र राम, अब्दुल रहीम, विश्वनाथ प्रसाद, हरिश्चंद्र द्विवेदी, नूर मोहम्मद विपिन कुमार, सत्यनारायण भगत, तसलीम अंसारी, स्वंय प्रकाश पांडेय, धनंजय राम सहित दर्जनों शिक्षकों की उपस्थिति थी। धन्यवाद डीडीओ सुनील कुमार ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


