झारखंड में 36% बेटियों की शादी कम उम्र में, बिहार में भी ज्यादा केस, हर चार में एक नाबालिग लड़की का ब्याह

झारखंड देश
Spread the love

रांची। सरकार लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्रसीमा 18 वर्ष तय की है। लेकिन अब यह उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने जा रही है। हाल ही में आयी राष्ट्रीय परिवार कल्याण सर्वेक्षण (एनएचएफएस) के परिणाम चौंकानेवाले हैं।

इस सर्वेक्षण के अनुसार देश में 23.3 फीसदी लड़कियों का विवाह 18 साल से कम उम्र में ही हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत 27 फीसदी की है अर्थात चार में से एक लड़की की शादी 18 साल से कम उम्र में हो जाती है। झारखंड में यह आंकड़ा 36.1 फीसदी है। आंकड़े 2019-21 के बीच एकत्र किए गए, इसके अनुसार 20-24 साल की 23.3 फीसदी विवाहित महिलाओं ने सर्वे के दौरान बताया कि उनका विवाह 18 साल से पहले हुआ।

शहरों में यह प्रतिशत 14.7 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 27 फीसदी मिला। एनएचएफएस-4 के सर्वे में यह आंकड़ा 26.8 फीसदी मिला, जो 2015 से 16 के दौरान हुआ। इस प्रकार ऐसे मामले करीब चार फीसदी कम हुए। लेकिन अब भी यह संख्या ज्यादा है। एनएचएफएस-5 के आंकड़ों पर गौर करें, तो पश्चिम बंगाल में 48.1 और बिहार में 43.4 फीसदी लड़कियां 18 साल से पहले ब्याही जा रही हैं। कई राज्यों में ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों की कम उम्र में ही शादी का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है।