
रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड में सिख पंथ के आठवें नानक श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक विशेष दीवान सजाया गया। विशेष दीवान की शुरुआत हजूरी रागी जत्था भाई भरपूर सिंह एवं साथियों के आसा दी वार कीर्तन से हुई।
इसके बाद उन्होंने “श्री हरिकृष्ण धीआईऐ जिस डिट्ठे सब दुख जाए….” एवं “सेवा करत होई निहकामी तिस कऊ होत परापत सुआमी…” जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा के सेवादार सतविंदर सिंह ने अरदास की एवं गुरु का हुकूमनामा पढ़ा। कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 7 बजे हुई। इस मौके पर गुरु सिंह सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने समूह साध संगत के प्रकाश पर्व में शामिल होने पर खुशी जताई। प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उन्हें इसी तरह गुरु घर से जुड़े रहने को कहा।
आज के दीवान में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, गगनदीप सिंह सेठी, प्रोफेसर हरमिंदर वीर सिंह, नरेंदर गांधी, रणजीत सिंह ‘हैप्पी’, हरप्रीत सिंह, दिलबीर सिंह, हरजीत सिंह स्वींकी, परमजीत सिंह टिंकू, परमजीत सिंह चाना, नरेंदर पाल सिंह, राजेंदर सिंह, मंजीत सिंह, मलकियत सिंह, मंजीत सिंह, हरमीत सिंह टिंकू, रमनप्रीत सिंह, डॉ इकबाल सिंह, अश्मीत सिंह सेठी, ध्यान सिंह, गुरचरण सिंह, राजन मिढ़ा, गिरीश ढींगरा, किरण मिढ़ा, पिंकी आहूजा, मीना आहूजा, सोनल ढींगरा समेत अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK