डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच बांटे गए पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, वेस्टर्न पार्क, हेहल में 5 जुलाई को रांची नगर निगम ने विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया। साथ ही, रिलेशंस की ओर से मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओ को संस्था की ओर से पर्यावरण संबंधित कई जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सहायक अभियंता सौरभ केशरी, स्कूल की प्राचार्या रोशी वाधवानी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी अतीन्द्र नाथ वैद्य, रांची नगर निगम के हॉटीकल्चर सेल के सुपरवाइजन राजकुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप सुधाकर यादव, रौशन कुमार के अलावे स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाएं जॉली नंदी, सुषमा ठाकुर, कविता जयसवाल, विभा मिश्रा, दिव्या कुमारी, आरती कुमारी, कामनी त्रिवेदी आदि कई उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK