
Jharkhand Weather : रांची। मॉनसून ट्रफ झारखंड से होकर गुजर रहा है। इसका असर कल यानी 6 जुलाई से राज्य में देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 5 जुलाई को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 6 जुलाई को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 7 और 8 जुलाई को राज्य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 6 से 9 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 6 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 7 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
यहां बहुत भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 6 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK