पशुपति कुमार पारस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किया ये बड़ा एलान, मचा सियासी घमासान

बिहार देश
Spread the love

पटना। पशुपति कुमार पारस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बड़ा दावा किया है। पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का दावा किया है।

उन्होंने बताया है कि पार्टी इस बार राजद के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी, वही पशुपति पारस के भतीजे चिराग पासवान ने एनडीए का दामन थाम रखा है। उनका कहना है कि आज एनडीए गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, “हमारी बात हो चुकी है। हम जल्द से जल्द आरजेडी गठबंधन, महागठबंधन में शामिल होंगे। अभी सीटों का सवाल नहीं है।

हमने बिहार के 25 जिलों का दौरा किया है, लोग कह रहे हैं कि एक व्यक्ति, एक पार्टी की सरकार 20 साल से है, लेकिन बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।”

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, “देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, लेकिन एनडीए गठबंधन की सरकार इसे खत्म करना चाहती है।

बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के अनुसार दिए गए मौलिक अधिकारों को वे खत्म करना चाहते हैं। जब लोकसभा चुनाव हुए थे, तब आपको वोटर लिस्ट में संशोधन करने की बात करनी चाहिए थी।”

पशुपति कुमार पारस ने आगे कहा कि अगर आपने तब ऐसा नहीं किया, तो लोकसभा चुनाव के बाद करना चाहिए था। फिर जब दिल्ली में चुनाव हुए, तब भी आपने ऐसा नहीं किया, लेकिन अब जब इतना समय बीत चुका है और जब बिहार में चुनाव हो रहे हैं, तो आप प्रशासन और चुनाव आयोग के बल पर बिहार के मतदाताओं को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं।

उत्तर बिहार बाढ़ की चपेट में है, ऐसे में वे दस्तावेज कहां रखेंगे। उन्हें पता है कि बिहार के मतदाता एनडीए के खिलाफ वोट करेंगे, ऐसे में वे यह साजिश रच रहे हैं। और लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK