
- निर्वाचित महिला मुखिया को मिला नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। पंचायत राज निदेशालय के तत्वावधान में “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” के तहत समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सम्मानित प्रखंड प्रमुखों एवं मुखियाओं ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर की।
इस कार्यशाला का उद्देश्य गढ़वा जिले की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के पहलुओं पर प्रशिक्षित करना था, ताकि वे पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं पंचायत की रीढ़ हैं। जब तक वे निर्णय प्रक्रिया में आत्मविश्वासपूर्वक भाग नहीं लेंगी, तब तक समावेशी विकास अधूरा रहेगा। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई से सभी प्रखंडों की महिला मुखियाओं को तिथि-वार पलामू में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला है।
उपायुक्त ने कहा कि यह प्रशिक्षण न सिर्फ पंचायत संचालन बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पोषण आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता विकसित करेगा। इसके अलावा जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि मुखिया उन्हें अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू कर सकें।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि विगत वर्षों में महिलाओं की भागीदारी ने पंचायतों की कार्यशैली को नया आयाम दिया है। अब समय है कि महिलाएं बजट प्रबंधन, योजना निर्माण और राजस्व सृजन की तकनीकों को सीखें और धरातल पर उतारें। उन्होंने पलामू में होने वाले प्रशिक्षण में गंभीरता से भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और पंचायती राज विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने विषयवस्तु को गहनता से समझा और संकल्प लिया कि वे अपने पंचायत क्षेत्र में इस ज्ञान का समुचित उपयोग करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK