रांची। आम लोगों के लिए यह काम की खबर है। झारखंड हाई कोर्ट और राज्य में स्थित सिविल कोर्ट की कार्यवाही 5 अप्रैल से मॉर्निंग चलेगी। आने वाली गर्मी को लेकर यह व्यवस्था है।
झारखंड हाई कोर्ट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 5 अप्रैल से 26 जून तक सिविल कोर्ट और हाई कोर्ट मॉर्निंग चलेंगे। इसकी टाइमिंग सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।