सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, मचा हड़कंप

झारखंड
Spread the love

धनबाद। खबर झारखंड के धनबाद से आई है, जहां सदर अस्पताल में भर्ती पूर्वी टुंडी के मोहलीडीह पोखरिया निवासी शिवलाल सोरेन की गर्भवती पत्नी सावित्री देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऑपरेशन के दौरान नवजात की भी मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों के अनुसार 23 जुलाई को प्रसव के लिए सावित्री देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ऑपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई।

परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों ने समय पर देखभाल व इलाज नहीं किया, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद उन्हें शव तक नहीं देखने दिया गया।

वहीं, सदर अस्पताल के अधीक्षक ने मामले में लापरवाही से इनकार करते हुए बताया कि महिला का हीमोग्लोबिन स्तर काफी कम था और गर्भ में पल रहे शिशु का सिर सामान्य से बड़ा था। ऐसी स्थिति में सामान्य प्रसव संभव नहीं था।

अस्पताल की ओर से परिजनों की सहमति के बाद तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था भी की गई थी। ऑपरेशन के दौरान अचानक जच्चा-बच्चा की स्थिति बिगड़ गई और काफी प्रयास के बाद भी दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।  

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *