
- धरोहर को बर्बाद होने से बचाने के लिए संगठित होकर करें आंदोलन : नकुल तिर्की
रांची। कांके डैम पार्क बचाओ समिति के सदस्यों ने 27 जुलाई, 2025 को धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पूर्व वार्ड पार्षद सह समिति के अध्यक्ष नकुल तिर्की ने किया। इसमें दुर्गा पूजा समिति, छठ पूजा समिति, सरना पूजा समिति, कांके रोड बाजार समिति, सामाजिक एवं धार्मिक लोग शामिल हुए।
सभी ने कांके डैम स्थित बच्चों के पार्क, छठ घाट, सरना स्थल जाने के रास्ते, प्रातः काल टहलने वाले लोगों के लिए बने पार्क को पूरी तरह से तोड़फोड़ करते हुए उसे अस्थायी रूप से बंद करने का विरोध किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नकुल तिर्की ने कहा कि क्षेत्र की जनता और आसपास के सामाजिक एवं धार्मिक समिति के लोग बहुत दिनों से आवाज उठा रहे थे कि कांके डैम के आसपास कुछ बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसमें पर्यावरण संरक्षण के नियमों का दुरुपयोग करते हुए पेड़ पौधों को काटा जा रहा है। छठ घाट को पूरी तरह तोड़ा जा रहा है। इससे सभी को भविष्य में हर तरह के धार्मिक अनुष्ठान पर पाबंदी लगाने का भय सताने लगा है।
हालात को देखते हुए कांके रोड के निवासियों ने यह निर्णय लिया कि अपने इस धरोहर को बर्बाद होने से बचाने के लिए संगठित होकर आंदोलन करना होगा। इसी निमित यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भविष्य में आंदोलन को गति देने की जरूरत है।
छठ पूजा समिति के बलराम प्रसाद और राजेश राम ने किसी भी निर्माण कार्य को नहीं करने देने के लिए अपनी बात रखी। सरना समिति, मिसिर गोंदा के जगरनाथ उरांव और मंगा उरांव ने जल, जंगल और जमीन के साथ विकास के नाम पर यह निर्माण कार्य रोकने के लिए सरकार से निवेदन किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से हमारे धार्मिक अनुष्ठान में बाधा उत्पन्न होने की खतरा है। इसे अविलंब रोका जाना चाहिए।
दुर्गा पूजा समिति के राजेश रजक, विश्वनाथ सरकार, राजू रजक ने इस तरह के निर्माण को रोकने के लिए अंतिम चरण तक आंदोलन करने की बात कही।
सामाजिक कार्यकर्ता अमृतेश पाठक ने इस जन विरोधी कार्यों के लिए सजग रहने और जन आंदोलन करने पर बल दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह जग्गू ने मुख्यमंत्री सहित विभाग के उच्च स्तरीय बातचीत के लिए सहयोग करने की बात कही। मॉर्निंग वाकर संघ के रमेश सिंह ने इस जन विरोधी कार्य को नहीं होने देने के लिए साथ देने की बात कही।
संचालन करते हुए सरना समाज के कार्यकर्ता प्रदीप लकड़ा ने सरकार और उच्च अधिकारियों को जनता की बिंदुबार मांगों को बताया। बड़े आंदोलन पर बल दिया।
धरना प्रदर्शन में बाज़ार समिति के प्रकाश नायक, रंजीत जायसवाल, अजय राम, गणेश तिवारी, विनय कुमार, संजीव कुमार, सुनील सिन्हा, कुंदन कुमार, रामलगन राम, करन नायक सहित आसपास के निवासियों ने भाग लिया। भविष्य में समिति के माध्यम से आंदोलन में शामिल होने की बात की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK