
रांची। श्रावण अधिकमास के अवसर पर अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में विराजमान शिवलिंग का विधि विधान से महारुद्राभिषेक 20 जुलाई को किया गया। इस अवसर पर भोले बाबा के सभागृह को मनभावन स्वरूप प्रदान किया गया। पूरे शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया गया।
मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने स्पत्निक संकल्प पूजन कराया। इस रूद्राभिषेक का कार्य कार्यक्रम प्रधान आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाराज के दिशा निर्देशन में हुआ। इस अवसर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शिव भक्ति में लीन हो मंदिर परिसर में उपस्थित थे।
क्रमवार मंडल के सभी सदस्य एवं उपस्थित भक्तजन ने रूद्राभिषेक में भाग लिया। उपस्थित भक्तजनों द्वारा ॐ नमः शिवाय के जाप से पूरा मंदिर परिसर शिव मय हो उठा। रूद्राभिषेक संपन्न होने पर भोले बाबा की महाआरती की गई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज बंका, राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल, विकाश पाडिया, महेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, राजेश सारस्वत, नितेश लखोटिया का सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK