
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। कसौधन वैश्य समाज महिला मंच ने रविवार को चिनिया रोड में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर शुरू किया गया है।
कंचन ने कहा कि महिला मंच हर वर्ष इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करता है। यह कार्य अब निरंतर चलता रहेगा। समाज के जिन सदस्यों के बाउंड्री में खाली स्थान होता है, वहां पौधारोपण किया जाता है ताकि पौधे की उचित देखरेख हो सके और उसे बचाया जा सके।
इस अवसर पर महिला मंच की संरक्षक शोभा कश्यप, सचिव अर्चना कश्यप सहित सदस्य विनीता कश्यप, प्रमिला कश्यप, उषा कश्यप, उन्नति, अनन्या और शिखा कुमारी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK