
रांची। जियो-बीपी ने पांचवां स्थापना दिवस रांची के स्थानीय होटल में अपने ग्राहकों के संग मनाया। कार्यक्रम में परिवहन और व्यावसायिक समुदाय से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित ग्राहक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य जियो-बीपी के फ्लीट मैनेजमेंट प्रोग्राम की सफलता और विकास को साझा करना था।
इस अवसर पर जियो-बीपी के झारखंड स्टेट हेड सुरजीत आचार्य ने जियो-बीपी के देशभर में संचालित अपने 2,067 मोबिलिटी स्टेशनों की उपलब्धि साझा की। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में जियो-बीपी के 55 पेट्रोल पंप है। अलगे तीन वर्षो में जियो-बीपी के नेटवर्क को बढ़ाते हुए 120 से अधिक मोबिलिटी स्टेशन खोले जायेंगे। ग्राहकों को रिलायंस ट्रांसकनेक्ट प्रोग्राम में शामिल होने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राहकों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, झारखंड बस एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, सुशील केडिया, सुशांत सिंह, अरूण बुधिया, जियो-बीपी के सीनियर मैनेजर पीयूष रवि, सेल्स एवं ऑपरेशंस मैनेजर नितिन गुप्ता, विनय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK