Jharkhand: उफनती नदी में कूदकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। दिल दहला देने वाली खबर झारखंड के जमशेदपुर से आई है, जहां खरकाई नदी पर बने मानगो पुल से एक महिला ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे के आसपास एक महिला तेज कदमों से पुल के बीचोबीच पहुंची और अचानक ही नदी में छलांग लगा दी। कुछ राहगीरों ने यह दृश्य देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान में काफी वक्त लग गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद गुरुवार देर शाम महिला का शव बिरसानगर के लुपुंगडीह इलाके से बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 20 वर्षीया नाजिया परवीन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ वर्ष पूर्व नाजिया की शादी हुई थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने परिवार से अलग रह रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *