
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर बारिश हुई। राज्य में 23 जुलाई से फिर भारी बारिश होगी। इस बीच लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 19 जुलाई को दी।
कुछ जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 20 से 22 जुलाई तक राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 23 और 24 जुलाई को राज्य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 20 से 23 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 23 जुलाई को राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 24 और 25 जुलाई को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK