
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में लगभग सभी जगह बारिश हुई। बुधवार को कई जिलों में बहुत भारी बारिश हुई। कल यानी 17 जुलाई को भारी बारिश के मद्देनजर गढ़वा, लातेहार और पलामू जिले में स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 जुलाई को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 17 जुलाई को राज्य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कुछ जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 18 से 20 जुलाई तक राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 17 से 20 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK