
Jharkhand Weather : रांची। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे लगे पश्चिम बंगाल तटीय क्षेत्र एवं बांग्लादेश पर डिप्रेशन बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटो के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगा पश्चिम बंगाल और इसके सटे उत्तर ओडिशा और झारखंड के ऊपर से आगे बढ़ने की संभावना है। फिर इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 25 जुलाई को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 27 और 28 जुलाई को राज्य में लगभग अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 26 से 28 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 29 जुलाई को राज्य के दक्षिणी, मध्यमवर्ती और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 30 और 31 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां बहुत भारी बारिश होगी
केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को राज्य के दक्षिण और मध्यमवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार 29 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK