
रांची। झारखंड छात्र मोर्चा की डोरंडा कॉलेज इकाई ने मंगलवार को हेल्प डेस्क लगाया। यह हेल्प डेस्क डोरंडा कॉलेज के निवर्तमान अध्यक्ष इलियास अंसारी के नेतृत्व और रांची विश्वविद्यालय के निवर्तमान सचिव असद फेराज टिंकू की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों की कई समस्याओं का समाधान किया गया।
गौरतलब है कि डोरंडा कॉलेज में अभी नामांकन हो रहा है। इस दौरान नए छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए झारखंड छात्र मोर्चा ने पहल की और हेल्प डेस्क का आयोजन किया।
इस बीच, असद फेराज टिंकू के नेतृत्व में झारखंड छात्र मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज के प्राचार्य राज कुमार शर्मा से भी मिला। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर मोर्चा से रोहित कुमार, शादमान खान, दीपक कुमार, जमील अख्तर, समीर, विधि उरांव, अंश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK