झारखंड मैथिली मंच ने विद्यापति दलान में कराया रुद्राभिषेक

झारखंड
Spread the love

  • भजन समूह गान की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया

रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में विद्यापति दलान, हरमू के परिसर में रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। पूजन कार्यक्रम पंडित शतीष कुमार मिश्र ने विधि पूर्वक संपन्न कराया। जजमान के रूप में मंच के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने पूजन किया।

पूजन के समय मैथिलानियों के अनेकों भजन समूह गान की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। बीच-बीच में हर हर महादेव के जयघोष की गूंज से लोग अति आनंदित हुए। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सामूहिक भोज का भी आनंद लिया।

झारखंड मैथिली मंच के बहिना प्रकोष्ठ की देखरेख में सावन मिलन कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। इसमें सभी सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री प्रदान की गई। एकल, युगल सहित समूह गान से लोग भाव विभोर व बाग-बाग हो गये।

कार्यक्रम में अध्यक्ष बिनय कुमार झा, महासचिव जयन्त कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, शतीष कुमार मिश्र, बदरी नाथ झा, ब्रज कुमार झा, रंधीर झा, भोगेन्द्र मिश्र,  नरेश झा, भारतेन्दु कुमार झा, अरूण कुमार झा, मिथिलेश कुमार मिश्र, संतोष कुमार झा, राज कुमार मिश्र, आदित्य नाथ मिश्र, चन्द्र शेखर झा, प्रवीण कुमार झा, गुणा नन्द झा, संजीव कुमार झा, प्रकाश झा, आशुतोष मिश्र, प्रणव कुमार मिश्र, कौशल किशोर झा, समीर कुमार झा, बीरेन्द्र कुमार झा, प्रशांत कुमार झा,  नारायण तिवारी, ब्रज किशोर झा, बाबू लाल झा, प्रेम चन्द्र झा, प्रकाश चन्द्र झा, कैलाश झा, सुकुमार नाथ झा, मिथिलेश कुमार मिश्र, विभूति नाथ झा, सुशील कुमार झा मौजूद थे।

इसके अतिरिक्‍त श्रीमती बबिता झा, श्रीमती सुनीता झा, श्रीमती गीता मिश्र, श्रीमती बिट्टू झा, श्रीमती अनिता झा, श्रीमती अरूंधति झा, श्रीमती ममता मिश्र, श्रीमती सुभिता झा,श्रीमती किरण झा, श्रीमती कान्ति मिश्र, श्रीमती विभा झा सहित काफी संख्या में पुरुष और महिला प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *