
- डीएवी कपिल देव चिल्ड्रन पार्क में एक्सपो का हो रहा आयोजन
रांची। पीएचडी चैंबर के झारखंड चैप्टर ने कडरू स्थित डीएवी कपिल देव चिल्ड्रेन पार्क में झारखंड इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो का आयोजन किया है। यह एक्सपो 20 जुलाई तक चलेगा। एक्सपो का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी ने किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि रांची में तेजी से कारोबार का विकास हो रहा है। उद्योग जगत के विकास की गति अपने चरम पर है। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय ने इस ट्रेड एक्सपो को मंजूरी दी है। देश भर आए हुए एमएसएमई के लोग बिजनेस कर रहे हैं।
एक्सपो में 20 राज्यों के 60 स्टॉल लगे हुए है। इनमें हस्तशिल्प, हथकरघा, वस्त्र, आयुर्वेदिक दवाएं, स्टील एवं लकड़ी के फर्नीचर, सौर पैनल, बाजरा और खाद्य पदार्थ शामिल है। ट्रेड एक्सपो सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगा। इसमें एंट्री निःशुल्क है। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क लगा हुआ है। खाने पीने का भी स्टॉल लगा हुआ, जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाने को मिलेंगे।
एमएसएमई मंत्रालय की स्कीम का लाभ पाने के लिए कोकर स्थित एमएसएमई के कार्यालय में इंद्रजीत यादव से संपर्क कर सकते हैं। उद्घाटन के अवसर पर एमएसएमई-डीएफओ रांची इंद्रजीत यादव, पीएचडी चैंबर झारखंड चैप्टर के चेयरमैन एमडी न्यूरोसर्जन डॉ संजय कुमार, पीएचडी चैंबर के सीनियर रेजिडेंट डायरेक्टर मंतोष कुमार, रेजिडेंट ऑफिसर राहुल कुमार लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK