सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में 28 फरवरी से होगा महायज्ञ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में 28 फरवरी से महायज्ञ होने वाला है। इसकी तैयारी जोरों पर है। सभी मंदिरों में रंगरोहन का कार्य चल रहा है। आज सतबहिनी माई, मां लक्ष्मी व काली मां के मंदिरों में प्रवेश कर भक्त दर्शन नहीं कर सकेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष सह भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के तहत आयोजित यज्ञ कार्यक्रम को लेकर सभी मंदिरों का रंगरोहन कार्य के चल रहा है। इसके मद्देनजर उक्त तीन मंदिरों में भक्तों को प्रवेश करना वर्जित है। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों मंदिरों के गर्भगृह में डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य होगा।