
आदित्यपुर। मंगलवार को सरायकेला जिला की आदित्यपुर पुलिस ने टोल ब्रिज पर गुंडई और सिक्यूरिटी गार्ड व सिक्यूरिटी इंचार्ज के साथ मारपीट करने के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (जेएच05जेड/5828) भी बरामद की गई है।
आरोपियों में सत्यम कुमार (हरहरगुट्टू कृष्णापुरी निवासी), सुजल कुमार सिंह (हरहरगुट्टू बाजार रोड), साहिल यादव (हरहरगुट्टू कृष्णापुरी निवासी), सचिन प्रसाद (हरहरगुट्टू कृष्णापुरी निवासी), और साहिल यादव (हरहरगुट्टू कृष्णापुर निवासी) शामिल हैं।
बता दें कि, यह घटना 25 जुलाई को अपराह्न 3.45 बजे की थी, जब आरोपियों ने टोल ब्रिज के वीआईपी लेन से जबरन गुजरने की कोशिश की।
जब ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी ने वीआईपी लेन का पास मांगा, तो आरोपियों ने हॉकी स्टीक और ब्रॉस बैट से हमला कर दिया, जिससे सुरक्षा प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस छापेमारी में पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की, पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर, सुषमा कुजूर, सुधांशु कुमार, आलमचंद्र महतो, विनोद टुडू, और विपुल ओझा शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK