
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले से दुखद खबर सामने आई है। खेत में किसान काम कर रहा था, उधर मौत उसका इंतजार कर रही थी। मंगलवार को वज्रपात में उसकी मौत हो गयी।
वह अविवाहित था और घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से गांव में मातम पसर गया है और घर वालों का रो-रो कर हाल बुरा है। घटना जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा गांव की है।
यहां खेत में काम कर रहे 24 वर्षीय युवक उपेंद्र उरांव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह स्वर्गीय जागेश्वर उरांव का पुत्र था। खेती-बाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
वह मंगलवार की दोपहर में रोज की तरह काम कर रहा था, इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण तत्काल उसकी सहायता के लिए दौड़े और उसे गंभीर हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसे जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। बालूमाथ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj